Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर ओरण संरक्षण संकल्प: 2 दिसम्बर को कलक्ट्रेट रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा आयोजन

गोचर ओरण संरक्षण संकल्प: 2 दिसम्बर को कलक्ट्रेट रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ का होगा आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में राजस्थान की गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ का आयोजन 2 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि संत-महात्माओं, गौभक्तों के सान्निध्य एवं पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में 151 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 2 दिसम्बर को सुबह 11रू30 से दोपहर 1रू30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा। गोचर एवं ओरण भूमि संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से उक्त आयोजन के संबंध में 23 नवम्बर, रविवार को गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में शाम 4 बजे विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें पं. राजेन्द्र किराड़ू, पं. सुशील किराड़ू, पं. गायत्रीप्रसाद शर्मा, पं.यज्ञप्रसाद शर्मा, कविशंकर किराड़ू, मनोज सेवग, सूरजप्रकाश राव, कैलाश सोलंकी, निर्मल शर्मा, विजय थानवी, मिलन गहलोत, कमल व्यास एवं मोहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *