Bikaner Bikaner District Rajasthan

अभी तक सही नहीं हुई लक्ष्मीनाथ पार्क की टूटी दीवार

अभी तक सही नहीं हुई लक्ष्मीनाथ पार्क की टूटी दीवार
बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क में 2 माह पूर्व गिरी दीवार अब तक जस की तस पड़ी हुई है। दीवार टूटे हुए 2 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक किसी भी प्रकार की मरम्मत कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। दीवार गिरने के दौरान कई पेड़ जड़ों सहित उखड़ गए, जिससे पार्क की हरियाली को भी नुकसान पहुंचा है। विधायक से मांग की है कि गिर चुकी दीवार की तत्काल मरम्मत करवाकर आसपास की कमजोर दीवारों का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *