Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रीय वयोश्री योजना : 26 नवम्बर से 3 दिसंबर तक होंगे असेसमेंट शिविर

राष्ट्रीय वयोश्री योजना : 26 नवम्बर से 3 दिसंबर तक होंगे असेसमेंट शिविर
बीकानेर, 20 नवम्बर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जिले में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत असेसमेंट शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पवार ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा जारी आदेशानुसार शिविरों का आयोजन 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक होगा। इसकी शुरुआत 26 नवंबर को नोखा तथा पांचू से होगी। नोखा ग्रामीण क्षेत्र और नगर पालिका क्षेत्र के लिए नगर पालिका सभागार नोखा तथा पांचू क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचू में शिविर आयोजित किया जाएगा। 27 नवंबर को पूगल के डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय छात्रावास पूगल तथा खाजूवाला के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय छात्रावास रावला रोड खाजूवाला में शिविर होंगे। 28 नवंबर को श्री कोलायत के लिए उप जिला चिकित्सालय श्रीकोलायत तथा बज्जू खालसा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बज्जू में शिविर होंगे। 29 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र के लिए पंचायत समिति हॉल श्रीडूंगरगढ़ तथा लूणकरणसर के लिए उप जिला चिकित्सालय लूणकरणसर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक और दो दिसंबर को बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र तथा नगर निगम क्षेत्र के लिए दो दिवसीय शिविर दीनदयाल सर्किल के पास स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित किए जाएंगे। असेसमेंट शिवरों की का समापन 3 दिसंबर को होगा। इस दिन छत्तरगढ़ में डॉ बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास छत्तरगढ़ तथा देशनोक में नगर पालिका हॉल देशनोक में शिविर का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि असेसमेंट शिविर के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी शिविर प्रभारी होंगे तथा संबंधित खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सह प्रभारी नियोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *