Bikaner Bikaner District Rajasthan

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका

विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को कलम-कूची से किया साकार
बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत’ विषयक महाविद्यालय स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता तथा विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को बुधवार को अकादमी सभागार में प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता श्री नेहरू शारदापीठ पी.जी. महाविद्यालय व चित्रकला प्रतियोगिता संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गईं थी।
इस अवसर पर अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को कलम व कूची के माध्यम से साकार किया है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सह शैक्षणिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। निबंध प्रतियोगिता के संयोजक महाविद्यालय में राजस्थानी विभागाध्यक्ष डाॅ. गौरीशंकर प्रजापत ने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों के साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक संस्थान सचिव डाॅ. अभय सिंह टाक ने बताया कि इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के अस्सी विद्यार्थियों ने भाग लिया। ये रहे विजेता- महाविद्यालय स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के छात्र पप्पू सिंह भाटी, द्वितीय स्थान पर राष्ट्रीय उदय टी.टी काॅलेज बीछवाल की छात्रा भावना आचार्य तथा तृतीय स्थान पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय की छात्रा अक्षिता जोशी रही। विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. विद्यालय की छात्राएँ हर्षिता सुथार प्रथम स्थान पर, पूनम कंवर भाटी द्वितीय स्थान पर तथा प्रगति शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ लेखाकार अंजलि टाक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनूप कुमार परिहार, कानसिंह, रोहित कुमार स्वामी, अलका व्यास, मांगीलाल सुथार, संगीता जोशी, प्रियांशु जोशी सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *