Bikaner Bikaner District Rajasthan

नशा मुक्त भारत अभियान बना जन आंदोलन

नशा मुक्त भारत अभियान बना जन आंदोलन
बीकानेर। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शपथ एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वस्थ्य समाज के लिए नशाखोरी से बढ़कर कोई दंश नहीं है। समाज को इससे मुक्त करने के उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच वर्ष पूर्व इस अभियान की शुरूआत हुई। आज यह जनांदोलन बन गया है। रमेश देव ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में समाज की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने कहा कि आज विभिन्न अपराधों का मूल नशे की प्रवृत्ति है। छोटे बच्चे भी इससे जाल में फंसकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को इससे दूर रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों और शिक्षकों की है। उन्होंने इससे जुड़े विभिन्न कानूनों और नियमों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *