Bikaner Bikaner District Rajasthan

गीता के श्लोकों में भगवान् का झलकता है अनुग्रह

गीता के श्लोकों में भगवान् का झलकता है अनुग्रह
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि महाराज के सान्निध्य में 24वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का आयोजन हुआ। महाराज ने बताया कि कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों द्वारा श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ करके सुनाए गए तथा कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ करके लिखे गये। पाठ्यक्रम में निर्धारित श्लोकों में से विद्यार्थी द्वारा श्लोक अर्थ सहित कण्ठस्थ करके सुनाने या सही लिखने पर विद्यार्थी को उतने ही श्लोकों के लिए नकद पुरस्कृत किया गया। परीक्षा में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि 30 नवंबर, को गीता लेख परीक्षा का आयोजन होगा। इस मौके पर ब्रजगोपाल व्यास, भवानीशंकर व्यास, हरनारायण खत्री, राजकुमार कौशिक, रामनिवास कौशिक, हरीशचंद्र शर्मा, आचार्य शैलेश तिवारी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, घनश्याम स्वामी, नंदकिशोर भाटी, रमेश जोशी, साकेत शर्मा, सुरेश गुप्ता, बजरंगलाल शर्मा, हरिओम पूंज, अर्जुननाथ सिद्ध, राजीव मित्तल, विजय सिंह राठौड़, संजय शर्मा, अभय सिंह टाक, प्रताप सिंह पंवार, प्रभुदयाल गहलोत, किशन आचार्य, जय भाटी, सुनील शर्मा, सुनील चावंरिया, मंजूलता शर्मा, डॉ. शशि गुप्ता, सुनीता स्वामी, आशा कौशिक, सुनीता शर्मा, रेखा गुप्ता, ईला पारीक, स्वाति शर्मा, चन्द्रकला सोनी, बेला दाधीच, अपराजिता चैधरी, आदि गीता प्रभारी व गीता कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *