Bikaner Bikaner District Rajasthan

मनुष्य अपनी शक्ति को पहचाने

मनुष्य अपनी शक्ति को पहचाने
बीकानेर। मुनि कमलकुमार स्वामी ने तेरापंथ भवन प्रवचन करते हुए कहा कि व्यक्ति अपनी शक्ति को पहचाने। मनुष्य में अपार शक्ति होती है। शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक शक्ति केवल मात्र मनुष्य में होती है। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष ललित राखेचा का अभिनन्दन किया गया। तेरापंथी सभा के मंत्री जतनलाल संचेती ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् ने ललित जी राखेचा को भिक्षु विचार दर्शन व सम्यक् दर्शन कार्यशाला का सहप्रभारी मनोनीत किया है तथा राष्ट्रीय टीम में क्षेत्रीय सहयोगी के रूप में मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में डाॅ. नितिन गोयल, ललित राखेचा का पताका व साहित्य से सम्मान तेरापंथी सभा गंगाशहर के अध्यक्ष नवरतन बोथरा, अमरचंद सोनी, उपाध्यक्ष पवन छाजेड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *