Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

भाजपा महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
बीकानेर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा संभाग मुख्यालय में भाजपा महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन शहर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता तथा प्रदेश मंत्री शिखा बैद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पाद आत्मनिर्भर भारत की आत्मा हैं और वोकल फॉर लोकल प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। इस मौके पर विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, पूर्व महापौर सुशीला, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, प्रमिला गौतम, कार्यक्रम संयोजक सुनीता हटीला, सह संयोजक आरती आचार्य ने अपने विचार रहे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा पांडे, मधुरिमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरिता लता, सुमन शेखावत, इंदिरा व्यास, भारतीय अरोड़ा, इंदु वर्मा, अनस सुथार, सुनीता गुर्जर, सुमन जैन, आशा आचार्य, अनुराधा आचार्य, राधा खत्री, सुमन जोशी, भानु आनंद, स्वाति छाजेड़, शर्मिला चोरडिया, तारा सोनी, बसंती सोनी सहित भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *