Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्याम मंदिर में एकादशी पर भक्तों की उमड़ी भीड़

श्याम मंदिर में एकादशी पर भक्तों की उमड़ी भीड़
बीकानेर। उत्पन्ना एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी। मंदिर परिसर में बाबा के भजनों की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने तरह-तरह के फूलों से बने इत्र, गुलाब की मालाएँ और सुगंधित पुष्प बाबा श्याम को अर्पित किए। दिल्ली से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे चेतन शर्मा और किशन जोशी ने आकर्षक ढंग से सजाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *