Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करने के शिविर समापन कल

गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करने के शिविर समापन कल
बीकानेर, 14 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधकों, कार्मिकों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करने का शिविर शुक्रवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में जारी रहा। दूसरे दिन बूथ लेवल अधिकारियों और तकनीकी सेल के कार्मिकों ने श्रमिकों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार औद्योगिक क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिला उद्योग संघ में तीन दिनों का शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। शनिवार को इसका समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *