Bikaner Bikaner District Rajasthan

रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मंडल कार्यालय द्वारा मिड कॉरपोरेट सेंटर, में आयोजित रिटेल आउटरीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक की रिटेल बैंकिंग सेवाओं एवं योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना तथा ग्राहक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान आमजन को को बैंक की प्रमुख रिटेल योजनाओं जैसे आवास ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, जमा योजनाएँ, डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ एवं बीमा उत्पादोंकृके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रदीप कुमार यादव, उप महाप्रबंधक, ने कहाः रिटेल आउटरीच जैसे कार्यक्रम ग्राहकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम हैं। इस मौके पर राजेन्द्र मोहन शर्मा,, एस. एन. पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *