Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थानी भाषा जन जागरण अभियान शुरू

राजस्थानी भाषा जन जागरण अभियान शुरू
बीकानेर। भाषा, साहित्य, संस्कृति और लोक चेतना को समर्पित प्रकल्प राजस्थली के बैनर तले राजस्थानी जन जागरण अभियान का आगाज आज हुआ। मातृ भाषा की मान्यता की मांग का बाल-जुनून देख कर आम जन भी बच्चों के साथ जुड़ने लगे हैं। जानकारी देते हुए आयोजक संस्था मरूभूमि शोध संस्थान के सचिव साहित्यकार श्याम महर्षि ने बताया कि नई शिक्षा नीति के मसौदे के अनुरूप मातृभाषा राजस्थानी को मान्यता देने एवं इसमें प्राथमिक शिक्षा की स्वीकृति से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सकता है और विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। व्यापक शब्द-सम्पदा, स्वयं का शब्दकोश और समृद्ध साहित्यिक परम्परा के बावजूद राजस्थानी को मान्यता से वंचित रखना खेदजनक है। संयोजक साहित्यकार रवि पुरोहित ने कहा कि उच्च शिक्षा में राजस्थानी में पठन-पाठन और शिक्षण की व्यवस्था है। साहित्य अकादमी दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। राज्य में पृथक अकादमी है। यदि राजस्थानी मान्यता के लिए योग्य नहीं तो फिर इन सबका कोई अर्थ नहीं। पेड़ों को सींचने की बजाय जड़ों को मजबूती प्राथमिक शिक्षा और मान्यता से ही मिलेगी। अभियान की समन्ववयक साहित्यकारा भगवती पारीक ‘मनु’ ने बताया कि आज लिखमादेसर, बिग्गा, सातलेरां, जैसलसर, अभयसिंहपुरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में और बाल भारती विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने विद्यालय समय से पूर्व पूरे जोश के साथ प्रभात फेरियां और रेलियां निकाल कर राजस्थानी को मान्यता व प्राथमिक शिक्षा का माध्यम बनाये जाने की मांग बुलंद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *