

बाल दिवस पर स्वास्थ्य, संस्कार व शिक्षा उत्सव
बीकानेर। बाल एवं शिशु अस्पताल व अनुसंधान केन्द्र में बाल दिवस पर शुक्रवार को बाल स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार उत्सव आयोजित किया गया। बच्चों को फल व टॉफियां, उपहार तथा बाल किट वितरित किए गए। उत्सव में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व उनके अभिभावकों ने डॉ. बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अनेक प्रश्न पूछे जिसका उतर उन्होंने दिया। अस्पताल परिसर में गुब्बारों व बच्चों के प्रेरणादायक चित्रों, फिश घर आदि से सजावट की गई। इस अवसर पर डॉ.श्याम अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक बच्चों के उतम स्वास्थ्य के लिए उन्हें फास्ट फूड व मोबाइल से दूर रखे। उन्हें खेलकूद,रचनात्मक व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़े। अभिभावक स्वयं बच्चों के सामने कम से कम मोबाइल देखे। बच्चे अपने माता-पिता की गतिविधियों का अनुसरण करते है। उ
