Bikaner Bikaner District Rajasthan

जनजातीय गौरव दिवस: पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित

image description

जनजातीय गौरव दिवस: पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित
बीकानेर। जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पर पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरुद्वारा, रानीबाजार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन आर्य ने बताया कि हर साल 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन, न केवल ब्रिटिश अत्याचार को चुनौती देने की दिशा में बेहद महत्तवपूर्ण थे, बल्कि उन्होने राष्ट्रीय जागृति को भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *