Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम में लिगामेंट का आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन

पीबीएम में लिगामेंट का आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन
बीकानेर। पीबीएम ट्रोमा सेंटर, में एसीएल पुननिर्माण घुटनों की गद्दी मरम्मत का नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन निशुल्क कियां गया है। ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि मरीज घनाराम पुत्र प्रकाशचंद को एक वर्ष पूर्व रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट में बाएं घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण मरीज के घुटने में लचक रहती थी और घुटना लॉक हो जाने की तकलीक रहती थीं। पीड़ित मरीज ने 10 दिन पह‌ले ट्रोमा सेंटर में डॉ बी एल खजोटिया को दिखाया। खजोटिया ने क्लीनिकल जांच और रेडियोलॉजिकल जांच के बाद पाया कि घुटने का महत्वपूर्ण तंतु एसीएल और घुटने की दोनों गद्दिया फटा हुआ है। जिसके बाद मरीज का एसीएल पुननिर्माण और मेनीसंस मरम्मत का निर्णय लिया गया । फलस्वरूप पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में एसीएल पुननिर्माण नवीनतम तकनीक भीतर ही भीतर किया गया। ऑपरेशन टीम में डॉ संजय तंवर, नर्सिंग अधिकारी मेघराज जयपाल, निश्चेतन विभाग से डा अनिता पारीक और डां सगीता सेठिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *