

डॉ. बीसी घीया का अभिनंदन
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा पी.बी.एम. अस्पताल में डॉ. बी. सी. घीया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि डॉ. घीया ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी निष्ठा, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यशैली से बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। सचिव संजय जैन सांड ने डॉ घीया जी के दीर्घ अनुभव और समाजहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अभिनंदन ज्ञापित किया। डॉ. घीया को साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर प्रेम रतन जोशी, कमल बोथरा, सुशील कुमार यादव, शांति लाल कोचर, भवंर सिंह राजपुरोहित, सहित अनेक व्यापारी, उद्यमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
