

बेबी किट का वितरण
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र की ओर से पी.बी.एम. अस्पताल के एम वार्ड में नवजात शिशुओं हेतु बेबी किट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण नर्सिंग अधिकारी श्रीमती राजबाला के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष वीर नरेंद्र सुराणा ने कहा कि हाइजेनिक बेबी किट नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस प्रकार की सेवाएँ लगातार वर्षों से संचालित की जा रही हैं, जो समाज सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। कार्यक्रम में वीर नरेंद्र सुराणा, वीर धर्मचंद सेठिया, वीर डॉ. महेंद्र जैन, वीर किशोर बांठिया, वीर ललित सेठिया, वीर सुमतिलाल बांठिया, वीर सुरेश गुप्ता, श्रीमती राजबाला तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
