Bikaner Bikaner District Rajasthan

सीए बनी पूनम का किया स्वागत

सीए बनी पूनम का किया स्वागत
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा असीए परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बनी छात्रा पूनम शर्मा का स्वागत अभिनन्दन शाल, माला श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया। फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने पूनम के इस उपलब्धि पर कहा कि लगातार बेटियां हर शिक्षा के हर मोर्चे पर अपने को साबित कर उच्चतम प्रदर्शन से सफ़ल हो रही है जो कि आधी आबादी के लिए बहुत खुशी की बात है कि उनको मिले अवसरों को उन्होंने अपने पक्ष में साबित कर दिखाया है। शर्मा ने कहा कि उसका लक्ष्य है अपने क्षेत्र के शीर्ष स्थान पर पहुंचना उसके साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देते हुए सहयोग करना है। इस मौके पर दुर्गादत भोजक दयाशंकर शर्मा नितिन वत्सस अनिल शर्मा, खुश भोजक, सत्यनारायण शर्मा,ललित शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *