

स्वच्छता अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की सफाई
बीकानेर। टीम ऑनर फॉर नेशन ने आज अपने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय क्षेत्र में सफाई कार्य किया।कार्यालय परिसर के आस-पास फैले कचरे, झाड़ियों और गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। एक ट्रॉली भरकर कचरा नगर निगम के डंपिंग यार्ड तक पहुँचाया गया। इस अभियान में डॉ. विशाल मलिक, सीए वसीम रज़ा, गजेन्द्र सरीन, डॉ. फारूक, सुशील यादव, माणक व्यास, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, अरुण चम, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, ईशान शर्मा, वंदना शर्मा, काँता जांगिड, राकेश गुर्जर, बसंत, रामहंस मीणा, कपिला शर्मा, सुरभि शर्मा एवं दीपा सिंह सक्रिय रूप से शामिल हुए।
