Bikaner Bikaner District Rajasthan

गुरुओं के आदर्श अगली पीढ़ियों तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य : मेघवाल

महान गुरमत समागम में श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का हुआ अद्भुत संगम
बीकानेर। कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सभी को सत्य, प्रेम और मानवता का पाठ पढाया तथा जात-पात, ऊंच-नीच के भेद को नकारते हुए सभी को एक समान माना। मेघवाल ने आमजन से आह्वान किया कि गुरू नानक देव जी के बताए हुए मार्ग को अपनाकर लोगों की सेवा व मानव उत्थान के लिए कार्य करें। कानून मंत्री मेघवाल सूरतगढ़ रोड़ स्थित श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित महान गुरमत समागम एंव विशाल सिक्ख ऐतिहासिक प्रदर्शनी के उपलक्ष्य में आयोजित समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि जिस प्रकार तारों की गिनती असंभव है उसी प्रकार यह यह बताना भी असंभव है की गुरु नानक देव जी ने कितने मनुष्यों को तारा है गुरु नानक देव जी ने हर बन्दे को सबक दिया है प् गुरु नानक देव जी के सन्देश को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें तभी ऐसे समागम का उदेश्य सफल होगा क्योंकि सिक्ख धर्म ने हमेशा मानवता, साहस और त्याग की मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *