Bikaner Bikaner District Rajasthan

वंचित दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के विशेष शिविर और घूमर महोत्सव कल से

image description

वंचित दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के विशेष शिविर और घूमर महोत्सव कल से
बीकानेर। यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड से वंचित जिले के दिव्यांगजनों के कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर सोमवार से 28 नवंबर तक पीबीएम अस्पताल के पीएमआर विभाग में आयोजित किए जाएंगे। पूर्व में 4 से 13 अक्टूबर तक यह शिविर आयोजित किए गए थे। इसी श्रृंखला में यह शिविर होंगे। पीमआर विभाग प्रभारी इसके संयोजक होंगे। वहीं अस्थि रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र रोग विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, फिजियोथेरेपिस्ट विभाग तथा मानसिक रोग विभाग के क्लिनिकल साइक्लोजिस्ट इसके सदस्य बनाए गए हैं। मेडिकल बोर्ड के संयोजक आवश्यक होने पर अन्य विभाग के ओपीडी में कार्यरत ड्यूटी चिकित्सक को बोर्ड में सम्मिलित कर सकेगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
वहीं घूमर महोत्सव के तहत पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों के लिए 7 दिन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक तथा महोत्सव पंजीकरण नोडल अधिकारी महेश व्यास ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम महारानी स्कूल सभागार में होगा। जहां व्यक्तिगत और समूह प्रतियोगिता के प्रतिभागी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 10 से 17 नवम्बर तक प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण मानसी सिंह पवार द्वारा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 नवंबर को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में घूमर महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *