

सांसद मेघवाल को दिया ज्ञापन
बीकानेर। चीन द्वारा कब्जा की गई भारत भूमि को मुक्त करवाने हेतु 14 नवंबर 1962 को भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा संकल्प लिया गया था परंतु अभी तक उचित कार्यवाही नहीं हुई है। इस संकल्प को स्मरण करवाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक माननीय डॉ इंद्रेश कुमार जी के निर्देशानुसार मंच की बीकानेर ईकाई ने जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में स्थानीय सांसद अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया। साथ ही शीघ्रतिशीघ्र चीन द्वारा कब्जाई भूमि को वापस लाने हेतु संसद में पुरजोर आवाज़ उठाएं, सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी मंच के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया है कि वह इस हेतु मंच की बात को दृढ़ता से संसद में रखेंगे। इस अवसर पर मंच की सहसंयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ युवा विभाग अध्यक्ष मुकेश बन, हरीश भोजक, नृसिंह सेवक, देवेंद्र पुरी, श्रवण कुमार,रामकिशन सिद्ध, मुरली खटोड़ और सुरेश साध सहित अनेक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
