Bikaner Bikaner District Rajasthan

उर्स मुबारक कुल की रस्म के साथ संपन्न

उर्स मुबारक कुल की रस्म के साथ संपन्न
बीकानेर। हज़रत सैय्यद कमाल शाह (रह) बालक शाह पीर बाबा के सालाना उर्स मुबारक मदार चौक, मोहल्ला चूनगरान में कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। दरगाह इंतजामिया मिलाद पार्टी के सदर हाजी अहमद हसन क़ादरी ने बताया कि मस्जिद के कारी सैयद शोयब हुसैन चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की। हाफिज शफीकुररहमान ने कुरआन का पाठ किया। कार्यक्रम में दरगाह इन्तजामिया कमेटी मिलाद पार्टी के अली मोहम्मद चिश्ती और साथियों ने मिलाद पढ़ी। इस मौके पर जायरीन पर पवित्र गुलाब जल छिड़का गया और शिरनी बांटी गई। उर्स के समापन पर दरगाह इन्तजामिया कमेटी की ओर से देग चढ़ाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *