Bikaner Bikaner District Rajasthan

चौथा बीकानेर गौरव अवॉर्ड 28 दिसम्बर को, ’लोगो’ का विमोचन

चौथा बीकानेर गौरव अवॉर्ड 28 दिसम्बर को, ’लोगो’ का विमोचन
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश और दुनिया में बड़ी उपलब्धियों से बीकानेर का नाम रोशन करने वाले प्रवासी नागरिकों के सम्मान की परम्परा अनुकरणीय है। यह प्रवासी बीकानेरियों को उनकी जड़ों से जोड़े रखेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणादाई होगा। मेघवाल ने शुक्रवार देर शाम सर्किट हाउस में निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा 28 दिसंबर को होने वाले चौथे बीकानेर गौरव अवॉर्ड के लोगो विमोचन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीकानेर के जाए-जन्मे लोग दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। फाउण्डेशन के निदेशक डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि निर्विकल्प फाउण्डेशन अब तक तीन कार्यक्रमों में लगभग पचास प्रवासी बीकानेर वासियों का सम्मान किया जा चुका है। ये वर्तमान में भारत के अलग-अलग शहरों सहित दुनिया के कई देशों में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी शिक्षा, चिकित्सा, खेल, प्रशासनिक सेवाएं, खेल और उद्यम सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय करने वालों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। समारोह में आईटी एक्सपर्ट मिथेष खत्री, महारानी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. अमित व्यास, अरुण व्यास, डॉ. एस.पी. जोशी, विनोद मोदी, मीडिया बर्ड के अक्षय आचार्य, इंजि. रवि प्रकाश माथुर, किशन प्रजापत, नितेश गोयल, अशोक बोबरवाल, अनूप रंगा, ज्योति दैया, रामकुमार भादाणी तथा संजय पुरोहित सहित फाउण्डेशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *