Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्द्धन योजना का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्द्धन योजना का शुभारम्भ
राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्द्धन योजना का शुभारम्भ RKCL अधिकृत ज्ञानकेंद्र तरूण कम्प्यूटर्स कोलायत पर मुख्य अतिथि धन्नी देवी एवं विशिष्ठ अतिथि वीरेन्द्र नारायण पुरोहित के द्वारा किया गया। ज्ञानकेंद्र के तरुण राठौड़ ने बताया कि इस योजना के तहत बालिकाओं-महिलाओं को नि:शुल्क RKCL (RSCIT) एवं RKCL(TALLY) कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चयनित बालिकाओं-महिलाओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री प्रदान कर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह योजना बालिकाओं और-महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं डिजिटल साक्षर बनाने के लिए अहम कदम है। विशिष्ट अतिथि ने महिलाओं एवं बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोमल रामावत, जसोदा, वसुधा, भाग्यश्री, तमन्ना, विजयलक्ष्मी, ज्योति, अर्जुना, मनका, राजेश्वरी, पूजा पालीवाल, पूनम आदि उपस्थित रहें। ज्ञानकेंद्र की अनुदेशका सुलोचना राठौड़ सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *