

भगवान आदिनाथ मंदिर में ध्वजा उत्सव
बीकानेर। गंगाशहर मार्ग पर स्थित पार्श्वनाथ बगीची के भगवान आदिनाथ मंदिर में शुक्रवार को ध्वजा उत्सव व 17 भेदी पूजा का आयोजन जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के तत्वावधान में हुआ। बगीची के भगवान आदिनाथ, पार्श्वचन्द्र सूरिश्वरजी व भैरव मंदिर के शिखर पर राजकुमार व सौरभ राखेचा परिवार ने लगातार 24 वें वर्ष ध्वजा चढ़ाने का लाभ भक्ति भाव से लिया।जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया ने बताया कि सतरह भेदी पूजा में पार्श्वचन्द्र महिला मंडल के साथ पप्पू बांठिया, प्रताप रामपुरिया ने न्वाहण पूजा, विलेपन, वस्त्र,गंध, पुष्पारोहण, माल पूजा, अंगीरचना, चूर्ण पूजा, ध्वज पूजा आभरण पूजा, वाजित्र पूजा पुष्प गृह पूजा, पुष्प वर्षण पूजा अष्ट मंगल पूजा धूप पूजा, गीत पूजा, नृत्य नाटक पूजा विभिन्न राग व तर्जों पर गाए गए गीतों के साथ की गई।
