Bikaner Bikaner District Rajasthan

शहर की सफाई व्यवस्था लचर

शहर की सफाई व्यवस्था लचर
बीकानेर। पहले से सफाई कर्मचारियों की कम संख्या से जूझ रहे बीकानेर नगर को निगम के एक तुगलकी फरमान ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया है। राजस्थान में चल रही निर्वाचन विभाग की एसआईआर के लिए बीकानेर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने 300 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को बीएलओ के साथ एसआईआर के लिए लगा दिया जो कि समझ से परे है। पूर्व पार्षद नितिन वत्सत ने कहा कि बीकानेर में अभी देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा है और सफाई व्यवस्था पहले से लचर थी और अब फिर से बीकानेर में चौतरफा गंदगी के ढेर नजर आएंगे पता नहीं कैसे इस तरह के आदेश भाजपा सरकार में आ रहे है। निगम आयुक्त और भाजपा सरकार इस फैसले को वापिस ले और सफाई कर्मचारियों को अपने मूल कार्य के लिए छोड़ दे नहीं तो इसका विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *