Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला कल

डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला कल
बीकानेर। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति द्वारा महान शिक्षाशास्त्री-मनीषी डॉ. छगन मोहता की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला का 21वां आयोजन इस वर्ष कल आयोजित किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम कुवेरा ने बताया कि इस वर्ष आर्थिक जगत के सुप्रसिद्ध विचारक प्रो. अरुण कुमार, जो “भारत में बेरोजगारी और असंगठित क्षेत्र का अदृश्य होना” विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात विचारक श्री नन्दकिशोर आचार्य करेंगे। यह आयोजन प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में शुक्रवार को सायं 5 बजे आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *