Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजियम संपन्न, दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजियम संपन्न, दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
बीकानेर। धोरा इंटरनेशनल आर्ट सोसायटी और इंडो कोरिया समकालीन कलाकार समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजियम का समापन बुधवार को सुदर्शना आर्ट गैलरी, नागरी भंडार में हुआ। इस दौरान कलाश्री, महावीर स्वामी, विद्यासागर उपाध्याय, कालीचरण गुप्ता और कोरिया के कलाकार मौजूद रहे। शिविर समन्वयक डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि सिम्पोजियम में दक्षिण कोरिया के अलावा केरल, बेंगलुरु, दिल्ली और जयपुर के साथ बीकानेर के कलाकार ने तीन दिन हरासर हवेली में अपना कला कार्य किया। बीकानेर के कलाकारों के साथ नेशनल ओर कोरियाई कलाकारों ने अपने कला कार्य के साथ एक-दूसरे की कला को जानने का मौका मिला। मूर्त ओर अमूर्त शैली का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सात कोरियन कलाकारों के अलावा कालीचरण गुप्ता, रश्मि खुराना, संतोष वर्मा, हेमराज, महावीर स्वामी, डॉ विद्यासागर उपाध्याय, विनय शर्मा, डॉ. रजनीश हर्ष, मनीष शर्मा, लोकेश जैन, आशीष श्रृंगी, मनोज सोलंकी, भारती आर्य, सुनील दत्त रंगा, कमल जोशी, डॉ मोना डूडी, योगेंद्र पुरोहित, अनुराग स्वामी और सौरभ शर्मा सहित 27 कलाकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *