

सहयोग और सामंजस्य से ही सिरे चढ़ता है कोई कार्य
बीकानेर। किसी भी प्रकार का कार्य हो, सब लोगों के सहयोग और सामंजस्य से ही सिरे चढ़ता है। यह कहना है पुलिस वृत्ताधिकारी नरेंद्र पूनियां का। वे बुधवार को लूणकरणसर स्थित तेजा भवन में गर्वाभिनंदन’ समारोह में बोल रहे थे। गौरतलब है कि यह समारोह पुलिस वृत्ताधिकारी पूनियां की विदाई के अवसर पर उनके सम्मान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपखंड क्षेत्र लूणकरणसर के उपस्थित जनमानस ने पूनियां का स्वागत और अभिनंदन किया। लूणकरणसर तहसीलदार विनोद कुमार पूनियां ने पुलिस वृत्ताधिकारी पूनियां की कार्यशैली और व्यवहार को जनता की भलाई वाला बताया वहीं थानाधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई ने उनके नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान अध्यक्ष और शिक्षाविद् मोटाराम चौधरी ने उनको नए कार्य स्थल के लिए शुभकामनाएं दी। साहित्यकार राजूराम बिजारणियां ने समारोह का संचालन करते हुए अपनी पुस्तक ’आज कबीरी चादर धर दे’ की प्रति और अभिनंदन पत्र नरेंद्र पूनियां को भेंट किए। इससे पूर्व पूनियां का साफा, शॉल, मोमेंटो और माला पहनाकर ’गर्वाभिनंदन’ किया गया। समारोह में परताराम सींवर, नेतराम भुंवाल, हनुमान सियाग, नत्थीराम सींवर, एडवोकेट रामलाल गोदारा, रामकुमार मूंड, देवीलाल महिया, रघुवीर चौधरी, लालचंद थोरी, बंशी हुड्डा, अजय थोरी, भंवरलाल नेहरा, शिवलाल लेघा, खुमानाराम सारण, भैराराम रोझ, हुनताराम सारण, रेवंतराम गोदारा, सोहनलाल गोदारा, रामेश्वर लाल गोदारा, महावीर सिंह सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने माल्यार्पण कर नरेंद्र पूनियां का स्वागत-सत्कार किया।
