Bikaner Bikaner District Rajasthan

शारीरिक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

शारीरिक शिक्षको ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान शारीरिक संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला शाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष मंत्री राजेश सेवग के नेतृत्व द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार यादव को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व माननीय मुख्य सचिव राजस्थान और माननीय वित सचिव राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौपा गया। शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने ज्ञापन ने जानकारी देते हुए बताया की राजस्थान के समस्त कर्मचारी संवर्गो मे सिर्फ शारीरिक शिक्षक ही है जिनके पदौन्ति श्रृंखला मे 18.79 प्रतिशत पद है, जबकी अन्य संवर्गो मे पदौन्ति के पदों की संख्या 60 प्रतिशत तक भी है। राजेन्द्र व्यास ने जानकार देते हुए यह भी बताया एक तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक अपनी सेवाकाल के 25 साल तक एक भी पदौन्ति प्राप्त नही कर सकता। राजस्थान के कई शारिरिक शिक्षक जो तृतीय श्रेणी पद पर कार्यग्रहण किया और तृतीय श्रेणी से ही सेवानिवृत्त हो गये। संघ के हरीकिशन रंगा ने बताया गत वर्षो की बजट घोषणाओ मे शारीरिक शिक्षको के कैडर पुनर्गठन मे भी सम्मिलित नही किया। ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल मे राजेंद्र व्यास,राजेश सेवग, गणेश पुरोहित,हरीकिशन रंगा,विनोद, किशोरसिंह, सुरजाराम, गौरव पुरोहित, गजानंद सहित बीकानेर जिले के शारीरिक शिक्षक साथी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *