Bikaner Bikaner District Rajasthan

4 जनवरी को होंगे प्रांतीय अध्यक्ष और महासचिव के चुनाव

4 जनवरी को होंगे प्रांतीय अध्यक्ष और महासचिव के चुनाव
बीकानेर। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय स्तरीय चुनाव जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महासचिव का निर्वाचन होना है। आगामी 4 जनवरी को बीकानेर में सम्पन्न होंगे। कमेटी के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को महासभा के अध्यक्ष डूंगरगढ़ के सत्यनारायण शर्मा ने महासभा के निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाओं को निर्विवाद और निर्बाध रूप से पूरा करने के उद्वेश्य से एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राजेश शर्मा, संजय शर्मा, दयाशंकर शर्मा, मनोज शर्मा नितिन वत्सस, दिलीप कुमार सेवग और जुगलकिशोर सेवग को दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *