

पारितोषिक वितरण के बाद पांच दिवसीय जैन ओलम्पिक संपन्न
बीकानेर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में रेलवे मैदान में चल रहे आयोजित पांच दिवसीय जैन ओलम्पिक का समापन रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे मैडल, पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र व शील्ड वितरण के साथ संपन्न हुआ। खेल उत्सव के समापन पर जैन समाज के खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों का हुजूम जमा था। मुख्य अतिथि गंगाशहर निवासी, दिल्ली प्रवासी शुभकरण बोथरा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति बसंत नवलखा व बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा.ॅएल.सी.बैद, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, जयचंद लाल डागा, संजय रामपुरिया, ऋत्विक सेठिया, एवंत डागा, नरेन्द्र सुराणा, सुशील बैद व रवि मेघवाल थे। अतिथियों ने शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया । जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, सचिव विशाल गोलछा, व हेमंत सिंघवी ने पांच दिवसीय प्रतियोगिता में सहयोगी चंपालाल विमल डागा सहित सभी सहयोगियों, जैन यूथ के सदस्यों, पदाधिकारियों तथा खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने भी स्वर्ण पदक विजेताओं को अपनी और से पुरस्कृत करने की घोषणा की तथा जैन ओलम्पिक को अनुकरणीय व प्रेरणादायक बताया।
