Bikaner Bikaner District

महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न मनाया

महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न मनाया
बीकानेर। भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में बीकानेर के सोमवार को विद्यार्थियों ने इस जीत का जोरदार उत्सव मनाया। स्कूल परिसर में बच्चों ने तिरंगा लहराया, महिला क्रिकेट टीम के पोस्टर लगाकर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कमलेश शर्मा ने कहा कि “यह जीत हमारे लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण है। भारतीय बेटियों ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। बच्चों को इससे यह संदेश मिलता है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *