

पंडित राजेंद्र किराड़ू को यज्ञिक शिरोमणि उपाधि से किया अलंकृत
बीकानेर। वैदिक परंपरा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के माध्यम से देशभर में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार कर रहे यज्ञाचार्य पंडित राजेंद्र किराड़ू को ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला द्वारा यज्ञिक शिरोमणि की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह विशेष सम्मान उनके द्वारा देशभर में संपन्न किए गए विशाल वैदिक यज्ञों, तीर्थ एवं मंदिरों के संस्कार-कार्य, और ज्योतिषीय साधना के माध्यम से बीकानेर का नाम गौरवान्वित करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। पाठशाला के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्रीप्रसाद शर्मा एवं उपप्राचार्य शास्त्री पंडित यज्ञप्रसाद शर्मा के सान्निध्य में ‘यज्ञिक शिरोमणि’ उपाधि का संस्कृत वाचन पं. अरुण पुरोहित ने किया। इस दौरान पंडित मोहित बिस्सा, पंडित हरिश पुरोहित, चिरंजीव जोशी, वेद प्रकाश शर्मा, अभिषेक तिवाड़ी, मारुति पुरोहित, नंदन पालीवाल, भरत दाधीच, नकुल पंचारिया, जीवनदत्त उपाध्याय, सोहनलाल पुरोहित, नारायणप्रसाद शर्मा, शशिकांत झा आदि उपस्थित रहे।
