Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों को अभिभावक धर्म, संस्कार व संस्कृति से जोड़े

????????????????????????????????????

बच्चों को अभिभावक धर्म, संस्कार व संस्कृति से जोड़े
बीकानेर। संबोधि चातुर्मास के तहत गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंख निधि म.सा. के सान्निध्य में धार्मिक संस्था ज्ञान वाटिका का वार्षिकोत्सव रविवार को रांगड़ी चौक की तपागच्छीय पौषधशाला में हुआ।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकोर इकाई की ओर से आयोजित चातुर्मास में खरतरगच्छ महिला परिषद व ज्ञान वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में हुए वार्षिकोत्सव में बालक-बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा में रोचक, रोचक व मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। समारोह में ज्ञान वाटिका की प्रभारी श्रीमती सुनीता नाहटा, साध्वीश्री अर्पण निधि (चित्रा पारख) श्रीजी के संसारिक पिता व गायक सुनील पारख, वयोवृद्ध संगीतकार मगन कोचर, अभय जैन ग्रंथागार के नवरतन चोपड़ा का अभिनंदन खरतरगच्छ युवा परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव खजांची, स्थानीय इकाई अध्यक्ष अनिल पारख, सचिव विक्रम भुगड़ी, चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के उपाध्यक्ष महावीर डागा, कोषाध्यक्ष फतेह चंद खजांची, हस्तीमल सेठी, पुखराज पूगलिया, सेठी, धर्मेन्द्र खजांची, विपुल नाहटा सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के पूर्व मंत्री रतन लाल नाहटा, खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष मनीषा खजांची, उपाध्यक्ष सुशीला धारीवाल व मंत्री लीला बेगानी आदि ने किया।ज्ञान वाटिका के करीब 50 से अधिक बालक-बालिकाओं ने रंग बिरंगी पोशाक में आकर्षक वेशभूषा व भाव भंगिमाओं के साथ सरस्वती वंदना, दान, शील, तप व भाव पर आधारित नाटक, गुरु वंदना नृत्य, नन्हें बच्चों ने, हिन्दी व राजस्थानी धार्मिक व प्रेरणादायक गीतों पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। खरतरगच्छ युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक राजीव खजांची, व विक्रम भुगड़ी, सुनीता नाहटा, अभिषेक डागा व चार्टेट एकाउंटेंट सिद्धार्थ खजांची आदि ने ज्ञान वाटिका की गतिविधियों, कार्य व उद्धेश्यों से अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *