

अल्लाह जिलाई की पुण्यतिथि कल, मांड गीतों पर होगी चर्चा
बीकानेर। मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति 33 वी पुण्यतिथि पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अल्लाह जिलाई बाई मांड गायिकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस समारोह में जयनारायण व्यास कॉलोनी में पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई को खिराजे अकीदत पेश के साथ उनके गीतों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर कथाकार राजेंद्र जोशी, कथाकार राजाराम स्वर्णकार, डॉ एमएम बागड़ी, डॉ हनुमान सिंह कसवां, लेखक अशफाक कादरी, सहित परिवार के सदस्य शामिल थे। बड़े कब्रिस्तान में अल्लाह जिलाई बाई के मजार पर कुरआनखानी और पुष्पांजलि होगी।
