Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैव विविधता संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

जैव विविधता संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर। राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के पशु जैव विविधता संरक्षण केंद्र द्वारा गुरुवार महारानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर की छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। केंद्र की प्रभारी डॉ. रजनी अरोड़ा ने छात्राओं को जैव विविधता के महत्व तथा मानव के लिए जैव विविधता की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के टीचिंग एसोसिएट डॉ. नरसी राम गुर्जर ने पशुओं, पक्षियों, जंगली जानवरों, प्रकृति के सरंक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा राजस्थान की जैव विविधता संरक्षण को बढ़ाने के लिए छात्राओं को बताया। डॉ. स्नेहा चौधरी ने पॉवर पॉइंट के माध्यम से छात्राओं को जैव विविधता को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पशु जैव विविधता संरक्षण केन्द्र द्वारा जैव विविधता संरक्षण के पेंपलेट भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिका सरोज सारण और कृष्णा खत्री भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *