

24वीं गीता श्लोक-स्मरण परीक्षा 16 नवंबर को
बीकानेर। स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि जी महाराज के सान्निध्य में श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में 24वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर को होगा। विमर्शानन्दगिरि जी महाराज ने बताया कि कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों को श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ करके सुनाने है तथा कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को श्लोकों को अर्थ सहित कण्ठस्थ करके लिखने होंगे। पाठ्यक्रम में निर्धारित श्लोकों में से विद्यार्थी जितने भी श्लोक अर्थ सहित कण्ठस्थ करके सुनायेगा या सही लिखेगा उस विद्यार्थी को उतने ही श्लोकों के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। जैसे एक श्लोक अर्थ-सहित सही होने पर 10 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे। इस परीक्षा में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
