Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोपाष्टमी पर्व मनाया

गोपाष्टमी पर्व मनाया
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई के द्वारा गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गायों के लिए 21 किलो बाजरी के आटे व गुड़ से निर्मित पिण्ड बनाकर विभिन्न गौशालाओं व निराश्रित गायों को खिलाया गया। कार्यक्रम में आशीष सुथार के साथ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया। जिसमें सर्वप्रथम अर्चना विश्नोई व कृतिका रंगा ने गाय माता के तिलक व रक्षा सुत्र बांधा, तत्पश्चात् चारूता पुरोहित हिमांशु ओझा, जहान्वी बोहरा, वन्दनी पुरेहित, मयंक हर्ष, केशव व्यास आदि ने बाजरी के आटे व गुड से बनाए गए पिंड गाय माताओं को खिलाए गए। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने इस अवसर पर गौ माता की वर्तमान स्थिति के बारे में छात्र/छात्राओं को विस्तार पूर्वक समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *