Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित
बीकानेर। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स,रोटरी क्लब अपराइज तथा रोटरी क्लब बीकानेर आद्या के संयुक्त तत्वावधान में मां करणी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नाल, बीकानेर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, स्व-परीक्षण की विधि, रोकथाम के उपाय और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शिवांगी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, परंतु यदि इसका प्रारंभिक चरण में ही पता चल जाए तो इसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने महिलाओं को नियमित जांच करवाने और अपने शरीर में होने वाले परिवर्तनों पर सजग रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *