

अक्टूबर में 103 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए
बीकानेर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में अक्टूबर माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में 353 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि इन शिविरों में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर के साथ ही दूर-दराज के गांवों से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 103 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। सम्पतलाल दूगड़ ने बताया ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किये। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा ने बताया कि इन शिविरों में नेत्र चिकित्सक सहायक सीताराम, पंकज मांडण, अनिल यादव, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशान्त, मुकेष आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
