

खेलों के जरिये युवा देंगे एकजुटता का संदेश
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा करवाये जा रहे यूनिटी कप की ऑक्शन बीड़ सैरेमनी संपन्न हुई। विजेता उप विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया गया। यूनिटी कप संयोजक लोकेश करनानी ने बताया कि इस ऑक्शन में प्रत्येक टीम ओनर को 20 लाख पॉइंट की वैल्यू दी गई जो कुल 2 करोड़ पॉइंट थी कम उम्र के खिलाड़ी अक्षत पिच बर्नर में खेलेंगे तो वहीं सबसे महंगे खिलड़ी शेखर पेडिवाल बिशनलाल स्ट्राइकर में खेलेंगे। सुमित्रा भादू ने बताया कि ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहन देना चाहिए।
