Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुमुक्षु पुलकित सुखाणी की दीक्षा 3 नवम्बर को देशनोक में

मुमुक्षु पुलकित सुखाणी की दीक्षा 3 नवम्बर को देशनोक में
बीकानेर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सान्निध्य में 3 नवम्बर 25 को देशनोक में आचार्यश्री के चातुर्मास व जन्म भूमि पर दिल्ली, सिलचर प्रवासी बीकानेर निवासी 17 वर्षीय पुलकित सुखानी 15 मुमुक्षुओं के साथ भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगे। साधुमार्गी जैन सेवा समिति, समता महिला मंडल, समता युवा संघ, समता बहु मंडल, समता बालिका मंडल, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में छबीली घाटी के सेवा सदन में अभिनंदन किया गया।
पुलकित के साथ उनके वीर पिता नवीन व सीमा सुखानी, दादा मांगी लाल व दादी चन्द्रकला, चाचा मनीष, ताऊ दिनेश सुखानी तथा नानी मोहिनी हीरावत तथा दोस्त सजल बोथरा व अन्य परिजनों का अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *