

गोचर बचाने के लिए शहर कांग्रेस 30 अक्टूबर को करेगी विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। 30 अक्टूबर को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने यशपाल गहलोत के नेतृत्व में गोचर बचाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि गोचर बचाने के लिए कांग्रेस हर जरूरी कार्यवाही करने को तैयार है। गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जबरन अराजीराज करने के विरोध में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर शहर कांग्रेस उपवास करेगी। उपवास कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास जी कल्ला भी मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस उपवास कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला के प्रदेश पदाधिकारी गण, पार्षद,ब्लॉक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, इंटक, के साथ साथ सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अपनी भागीदारी निभायेंगे।
