

विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में की भागीदारी
बीकानेर। पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा सोमवार को हाइब्रिड मोड पर आयोजित राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन के कार्यक्रम में ऑनलाइन भागीदारी की। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में वेटरनरी विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर, विद्यावाचस्पति, विद्यार्थी एवं फैकल्टी सदस्यों ने कार्यक्रम को देखा और सुना। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश ने कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व विकास किया है लेकिन हमें गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन पर भी ध्यान देना होगा।
