Bikaner Bikaner District Rajasthan

बैद का देहदान समाज के लिए प्रेरणा

बैद का देहदान समाज के लिए प्रेरणा
बीकानेर। स्व. नवरतन कुमार बैद के निधन पर उनके पुत्र देवेंद्र बैद व परिजनों ने उनकी पार्थिव देह सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) के शरीर रचना विभाग में दान किया। इस पुण्य कार्य के लिए अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने देहदानियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्व. बैद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि ने देहदान को समाज के लिए अति महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवसर पर डॉ. कालूराम मीणा, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. कौशल रंगा, डॉ. न्यूमन अटल, डॉ. भव्या, डॉ. पूनम सहित मालचंद सुथार, मनोज, वल्लभ व्यास और श्री केशव सिंह उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा की देहदान चिकित्सा शिक्षा का आधार है, जो मानव शरीर की जटिलताओं को समझने में मदद करता है। यह निःस्वार्थ कार्य न केवल चिकित्सा क्षेत्र को सशक्त बनाता है, बल्कि समाज में मानवता की भावना को भी प्रज्वलित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *