Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्वकर्मा सुथार समाज : सामूहिक विवाह के कार्य की तैयारियां शुरु

विश्वकर्मा सुथार समाज : सामूहिक विवाह के कार्य की तैयारियां शुरु
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, बीकानेर का तेरहवां आदर्श सामूहिक विवाह-2025 का आयोजन एक नवम्बर को श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर बरड़वा ने बताया कि विधि पूर्वक भगवान गणेश सहित अन्य देवी- देवताओं को निमंत्रण देकर समाज के भामाशाह और सामाजिक बंधुओं तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का कार्य समिति की ओर से शुरु कर दिया गया है। इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष नवरतन धामू, मंत्री शिवप्रकाश डोयल और कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिय़ा तथा श्याम सुंदर बरड़वा ने समाज के भामाशाह और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोखा के मूलवास (सीलवा) के कानाराम कुलरिया, शंकर कुलरिया एवं धर्मचन्द कुलरिया तथा विशिष्ट अतिथि भामाशाह भंवर कुलरिया, नरसी कुलरिया एवं पूनम कुलरिया सहित इस बार के आयोजन में महाप्रसाद दाता छगनलाल नागल एवं श्याम सुंदर नागल सहित गणमान्यजों को वैवाहिक कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र देकर न्यौता दिया। मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर बरड़वा ने बताया कि वैवाहिक तैयारियों को लेकर समिति की ओर से कमेटियों के गठन के साथ निमंत्रण पत्र देने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *