

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर/नोखा। जे.जी.डी. ग्रुप लाइब्रेरी कातर छोटी द्वारा ज्ञानोदय पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगढ़ रोड कातर छोटी में जन प्रेरणा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रिंसिपल लाभूनाथ सिद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता में भरत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹2100 का नगद पुरस्कार जीता। द्वितीय सुखराम मूड ₹1100 का नगद पुरस्कार व तृतीय अजय पाल सिंह ने ₹500 का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। शीर्ष 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमें 7 प्रतिभागियों डूंगरराम मेघवाल, सुनील सियोटा ,भोजराज सिंह शेखावत, रामावतार स्वामी ,योगेश ,सुनील नाथ तथा वासुदेव पारीक को टी- शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्यानी देवी ने की।
