

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान 26 अक्टूबर को
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर द्वारा तेरापंथ समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। अध्यक्ष रतनलाल छलाणी ने बताया कि मुनि कमल कुमार के सान्निध्य में 26 अक्टूबर 2025, रविवार को तेरापंथ भवन में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। मंत्री अजीत संचेती ने बताया कि युवा विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने तथा परिश्रम, अनुशासन और सामुदायिक गर्व की भावनाओं को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
